अच्छे मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराए 10 लाख रुपये, फोन बंद कर हुआ फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर पुलिस ने शांतिनगर मूसाखेड़ी निवासी सीमा धनगर की शिकायत पर चिंकी शेखर शहगल उर्फ सागर निवासी शिवशक्ति नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने कंपनी में निवेश का झांसा दिया और 10 लाख रुपये ले लिए।

टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, सीमा ने मकान बेचा था। आरोपित शांतिनगर मूसाखेड़ी में ही आफिस खोलकर रहता था। उसने एक स्कीम के बारे में बताया और कहा कि निवेश करने पर प्रतिदिन मुनाफा होगा। चिंकी ने कुछ दिनों तक सीमा को मुनाफा भी समय पर दिया। इस तरह सीमा झांसे में आ गई और करीब 10 लाख रुपये निवेश करने को दे दिए। आरोपित ने एक मुस्त राशि लेने के बाद सीमा को रुपये लौटाना बंद कर दिया। दबाव बनाने पर उसने एक चेक भी दिया जो बाउंस हो गया। बाद में फोन बंद कर नागपुर चला गया। कोर्ट में परिवाद दायर करने पर शनिवार रात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Exit mobile version