इंदौर शहर इन दिनों लगातार बड़े आयोजनों की मेजबानी कर रहा है।जुलाई माह में इंदौर शहर में G-20 समिट का आयोजन होना है इसके बाद इंदौर शहर में एक और बड़े आयोजनों की तैयारी शुरू हो जाएगी,दरअसल इंदौर शहर में 24 और 25 अगस्त को 26 वी नेशनल लिंग कांफ्रेंस का आयोजन होना है,इसमें देशभर के सभी प्रदेश और केंद्र शासित राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे,अनुमान के मुताबिक़ इन लोगों की संख्या 400 से 500 के बीच रह सकती है,शुक्रवार को दिल्ली से आई अधिकारियों की टीम ने इंदौर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर चर्चा की,इस दौरान कार्यक्रम स्थल के साथ ही अतिथियों के लिए होटल में ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई है।अधिकारियों की माने तो इस कांफ्रेंस के जरिये ही नेशनल ई गवर्नेंस अवार्ड भी दी जाएंगे। इस कार्यक्रम की सभी जवाबदारियां इंदौर जिला प्रशासन को ही सौंपी गई है। इस बैठक में कलेक्टर इलैयाराजा के साथ ही तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे,जिन्होंने कार्यक्रम को लेकर अपनी-अपनी राय दिल्ली से आई टीम के सामने रखी।
