- पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को पुलिस ने पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है।
ग्वालियर। 09.03.2023। दिनांक 07.02.2023 को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रातः 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 दो पालियों में होनी थी, जिसके संबंध में अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को इनपुट मिला था कि उक्त परीक्षा का पेपर लीक कर सॉल्व कराने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह ग्वालियर में सक्रिय है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा क्राईम ब्रांच ग्वालियर की टीम से सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराई जाकर उक्त गिरोह के 08 सदस्यों को गिरफ्तार कर पेपर आउट कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। जिस पर से थाना क्राईम ब्रांच ग्वालियर में अप0क्र्र0 15/23 धारा 420, 120बी भादवि 3/4 परीक्षा अधि., 66 आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के उपरान्त नेशनल हेल्थ मिशन म.प्र. ने आज आयोजित संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर उक्त प्रकरण की विवेचना एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे तथा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया के मार्गदर्शन तथा सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे के नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया गया था। उक्त गठित टीम द्वारा प्रकरण के दो मुख्य आरोपी जो कि गिरोह के मुख्य सरगना भी थे, वह घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे। ग्वालियार पुलिस की टीम द्वारा उनके छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिस दी जा रही थी जो कि अपने ठिकाने लगातार बदल रहे थे, उनके द्वारा अपनी पहचान छिपाने व स्थान बदलने के लिए एक फॉर्चूनर गाड़ी भी खरीदी गई थी। उनके द्वारा घटना दिनांक से अभी तक कई राज्यों में अपने ठिकानों को बदला था, जिनका लगातार पुलिस टीम द्वारा पीछा किया जा रहा था।
पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम जो कि उक्त दोनों आरोपियों का लगातार पीछा कर रही थी। उसके द्वारा आज दिनांक 09.03.2023 को एनएचएम पेपर लीक के मुख्य आरोपियों को दिल्ली में रोहिणी क्षेत्र से पकड़ने में सफलता प्रापत की। पकड़े गये दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि एनएचएम की नर्सिंग परीक्षा का पेपर लीक के तार एमईएल प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के सर्वर से जुड़ रहे है। पकड़े गये दोनों मुख्य आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जिसमें पूछताछ पर नये तथ्य जो भी प्रकाश में आयेंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी। उक्त दोनों आरोपियों में से एक आरोपी के विरूद्ध प्रयागराज उत्तर प्रदेश में हत्या का प्रकरण भी दर्ज है जिसमें वह लगातार फरार बना हुआ है। उक्त हत्या के प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक अमित शर्मा, राजकुमार राजावत, प्र.आर. मुकेश चौहान, दिनेश राजावत, जितेन्द्र तोमर, आरक्षक प्रमोद शर्मा, सोनू परिहार, सौरभ चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
