चौरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की झूठी शिकायत के खिलाफ लामबंद हुई भाजपा ज्ञापन देकर किया विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

शनिवार को चौरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पर दबाव देकर झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने के विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू और पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लामबंद होकर कलेक्टर एवम एसपी को ज्ञापन सौंपा जिला भाजपा द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि राजनीतिक द्वेष के चलते राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के सदस्यों द्वारा धरना प्रदर्शन और चक्का जाम कर अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी के ऊपर दिनांक 29 जून को एक शिक्षक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की जा रही है उक्त शिकायत के संबंध में ज्ञापन में बताया गया कि 29 जून को शिकायतकर्ता विजय उर्फ पप्पू और उसके साथी ग्राम हरदुआमाल गये ही नहीं है और जो व्यक्ति ग्राम में था ही नहीं उसके साथ मारपीट कैसे हो सकती है। साथ ही शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में गौतम पटेल का भी नाम मारपीट करने वालों में लिखा है गौरतलब है कि गौतम पटेल एक पैर और हाथ से विकलांग है पैर कटा है और वाकर के सहारे चलता है, जो व्यक्ति खड़ा नहीं हो पाता वो मारपीट कैसे कर सकता है । ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने हरदुआमाल में घटित घटना की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है दोनो शिकायतकर्ता ग्राम हरदुआमाल के निवासी नहीं ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने घटना के संबंध में कई तथ्य उजागर कर उनके आधार पर उच्च स्तरीय जांच की जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया की हरदुआमाला घटना के दोनो शिकायतकर्ता गांव के निवासी ही नहीं है, दोनों छिंदवाड़ा तहसील के निवासी है। इन दोनों के द्वारा एक राजनीतिक षडयंत्र कर झूठी शिकायत दर्ज कराई है ताकि भाजपा नेता की सामाजिक और राजनैतिक छवि को धूमिल किया जा सके । ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा की कुछ लोग इस प्रकार की झूठी घटना बनाकर पूरे जिले में एक साजिश के तहत सामाजिक विद्धेश बढाकर उसे धार्मिक रंग देकर सभी समाज को आपस में लड़ाना चाहते है । भाजपा नेताओं ने बताया कि ऐसा करने के पीछे इनका मूल उद्देश्य झूठी घटना बनाकर उससे राजनीतिक लाभ लेना और क्षेत्र की सामाजिक शांति को भंग करना है । साथ ही भाजपा नेताओं ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इनके पीछे कुछ ऐसी ताकत काम कर रही है जिनका उद्देश्य पूरे देश में धार्मिक और सामाजिक असमानता फैलाकर देश को कमजोर करना है ।घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग पंडित रमेश दुबे ने मांग की कि इस पूरे षडयंत्र का मास्टरमाइंड कौन है और इनका उद्देश्य क्या है? ज्ञात कराना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा की यदि जांच में शिकायतकर्ता की शिकायत सहीं पाई जाती है तो जो भी कार्यवाही होगी हम उसे स्वीकार करेंगे लेकिन जांच में यह सब घटनाक्रम झूठा निकला तो संबंधित दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जावे।

Exit mobile version