छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली उप तहसील चांद तहसील में षस्टी माता मंदिर की भूमि को लेकर चल रही पेशी जो 21 तारीख को थी उसमे घटित हुए घटनाक्रम को लेकर पिछले दो दिनों से अखबारों के माध्यम से मेरे द्वारा (पलाश जैन जो कि आवेदक सुबोध कुमार जैन के बेटे है )उनके साथ मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई ऐसी प्रतिष्ठित एवं अन्य अखबारों में खबर चल रही है जो कि पूर्णतया निराधार एवं असत्य है जबकि अभी मेरे ऊपर किसी भी प्रकार की F. I. R नहीं है बल्कि अभी मामले की जांच चल रही है बिना जांच के पूर्ण हुए अखबारों के माध्यम से मुझे दोषी ठहराना सरासर गलत है अखबारों में छप रही बातों का मैं खंडन करता हूं और निवेदन करता हूं कि मेरे द्वारा किसी भी प्रकार से विवाद नहीं किया गया कृपया मेरा नाम लेकर मेरे दायित्व एवं मेरी पार्टी को बदनाम करने का प्रयास न करें इस पूरे विषय को लेकर जब हमारे संवाददाता ललित रघुवंशी जी ने चांद भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष युवा वरिष्ठ नेता आदित्य ठाकुर जी से बात की उनका क्या कहना था??
