BJP नेता की हथेली काटने वालों के घर बुलडोजर चला:भोपाल में 5 आरोपियों के 3 मकान ढहाए, नए CM का पहला एक्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
भाजपा नेता पर हमला करने वाले पांचों आरोपियों केा अरेस्ट कर लिया गया है। उनमें से एक पर NSA की कार्रवाई भी की गई है।

भोपाल में BJP नेता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए। आरोपियों ने 5 दिसंबर को तलवार मारकर जपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली काट दी थी। हमले के 9वें दिन आरोपियों पर कार्रवाई हुई। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहला एक्शन है।

5 दिसंबर को जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल ने साईं बोर्ड के पास देवेंद्र सिंह पर हमला किया था। कोलार SDM आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंची नगर निगम की टीम ने इन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया।

अतिक्रमण अधिकारी प्रतीक गर्ग और हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि मकानों के अवैध हिस्से और अतिक्रमण को गिराया गया है। निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की है। डेढ़ घंटे में अतिक्रमण को हटाया गया। बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य अनुमतियां नहीं थी।

सभी आरोपी गिरफ्तार, NSA लगाया
देवेंद्र सिंह ठाकुर पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 दिसंबर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इनमें से एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया था।

- Advertisement -

आरोपी फारुख पर मारपीट के 14 केस दर्ज हैं। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। हमला करने वाले पांचों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

Exit mobile version