देश की बात, आपके शहर से
Indore27°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsBhopal
भोपाल 8 बार पढ़ी गई

विकास यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व शिवराज सिंह 18 वर्षों के विनाश का हिसाब दें : के.के. मिश्रा

कांग्रेस ने कहा, यह ‘‘विकास की अर्थी’’ यात्रा है विकास को लेकर कांग्रेस ने दी खुली बहस की चुनौती कांग्रेस ने पूछे 10 यक्ष प्रश्न प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने सरकारी खर्च पर जिला कलेक्टरों और प्रभारी मंत्रियों के सहयोग से भाजपा द्वारा निकाली 5 फरवरी 2023 से प्रारंभ होने वाली कथित विकास यात्रा का तीखा प्रतिकार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने वाली इस यात्रा के पूर्व प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान को अपने 18 वर्षीय विनाश काल का हिसाब देना चाहिए? मिश्रा ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि यह यात्रा प्रदेश में व्याप्त भीषण भ्रष्टाचार, जंगल-माफियाराज, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों के साथ हुई सरकारी क्रूरता को भुलाने का एक अक्षम्य राजनैतिक प्रयास है।

Abhishek Raghuvanshi4 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • कांग्रेस ने कहा, यह ‘‘विकास की अर्थी’’ यात्रा है
  • विकास को लेकर कांग्रेस ने दी खुली बहस की चुनौती
  • कांग्रेस ने पूछे 10 यक्ष प्रश्न

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने सरकारी खर्च पर जिला कलेक्टरों और प्रभारी मंत्रियों के सहयोग से भाजपा द्वारा निकाली 5 फरवरी 2023 से प्रारंभ होने वाली कथित विकास यात्रा का तीखा प्रतिकार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने वाली इस यात्रा के पूर्व प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान को अपने 18 वर्षीय विनाश काल का हिसाब देना चाहिए? मिश्रा ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि यह यात्रा प्रदेश में व्याप्त भीषण भ्रष्टाचार, जंगल-माफियाराज, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों के साथ हुई सरकारी क्रूरता को भुलाने का एक अक्षम्य राजनैतिक प्रयास है।
श्री मिश्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा संगठन को कांग्रेस की ओर से सीधी चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा 18 वर्षों के भाजपाई कार्यकाल और 15 महीने के कमलनाथ सरकार के कार्यकाल को लेकर जहां भी चाहें हम खुली बहस के लिए तैयार है। उन्होंने सत्ता और संगठन दोनों के ही मुखियाओं से आग्रह किया है कि जब उनके नेतृत्व ने एक लंबे समय तक ‘‘विकास की अर्थी’’ निकालते हुये प्रदेश को विनाशराज में तब्दील कर दिया है, तब जनता के पैसों का दुरूपयोग कर अपनी खोखली राजनैतिक ताकत को प्रदर्शित करने वाली यह यात्रा एक आर्थिक भ्रष्टाचार ही कहा जाएगा, क्योंकि प्रदेश आर्थिक कंगाली के मुहाने पर खड़ा हुआ है, साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज प्रदेश का विकास नहीं भाजपा के मंत्रियों और नेताओं के निजी विकास की गौरव गाथा लिख चुका है। भाजपा सरकार के खर्च पर होने वाली इस यात्रा की शिकायत कांग्रेस पार्टी आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो में करेगी।

कांग्रेस ने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा कि कालेधन की दुहाई देकर कई राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा जब मप्र की राजधानी भोपाल स्थित अपने भव्य पार्टी मुख्यालय को जमीदोज कर एकत्र कालेधन से 150 करोड़ रूपयों की लागत से 10 मंजिला भव्य, सुसज्जित इमारत का निर्माण कर रही है, जहां हेलीकाप्टर लेंडिंग की भी सुविधा होगी, तब इस यात्रा का खर्च सरकारी कोष से क्यों?

श्री मिश्रा ने विकास यात्रा के आयोजकों से निम्न 10 यक्ष प्रश्नों का भी उत्तर चाहा है :-

  • मुख्यमंत्री ने ‘‘विकास का अर्थ’’ समझाने वाली इस यात्रा को निकालने का निर्णय तो लिया है, लेकिन यह ‘‘विकास का अर्थ’’ के बजाय ‘‘विकास की अर्थी’’ साबित क्यों हो रही?
  • मप्र का विकास सूचकांक बीमारू राज्यों की श्रेणी में और भी अधिक नीचे कैसे गिरा?
  • मप्र आर्थिक पैमाने पर बुरी तरह फिसड्डी साबित क्यों हुआ, भाजपा सरकार की ऊंची विकास दर, प्रदेश में निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार दिए जाने की घोषणाएं झूठी साबित क्यों हो रही हैं?
  • स्टेट रैंकिंग 2023 में 17 बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश 13 नंबर पर क्यों?
  • मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति बुरी तरह चौपट, 17 राज्यों में 16 नंबर पर क्यों?
  • वित्तीय समावेशन फाइनेंसियल इंक्लूजन में मप्र 17 राज्यों में 15 वें नंबर पर क्यों?
  • सामाजिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश 17 राज्यों में 14 में नंबर पर क्यों?
  • बुनियादी ढांचा क्षेत्र में मध्यप्रदेश 17 राज्यों में 13 नंबर पर क्यों?
  • पर्यावरण के मामले में मध्य प्रदेश 17 राज्यों में नौवें नंबर पर क्यों?
  • मप्र का अलीराजपुर देश का सबसे गरीब जिला क्यों है?

श्री मिश्रा ने उम्मीद जाहिर की है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मप्र की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का सम्मान करते हुए उक्त यक्ष प्रश्नों के उत्तर से प्रदेश की जनता को संतुष्ट करायेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 21 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 27 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 27 दिन पहलेNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों कोBhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 128 दिन पहलेमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदानBhopalमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 133 दिन पहलेश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोBhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 153 दिन पहले
एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहींBhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 497 दिन पहलेभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया हैBhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 502 दिन पहलेभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है।Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 605 दिन पहलेएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें”Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 607 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 632 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्‍य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 762 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 788 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 796 दिन पहले
TimeNewsBhopalBhopal‘मेरे यहां कोई छापा नहीं पड़ा’, ED के छापा मारने की खबर पर बोले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस 943 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 966 दिन पहलेराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शनBhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 967 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 971 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 976 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 992 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,031 दिन पहले
↑