देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsBhopal
भोपाल 20 बार पढ़ी गई

भोपाल में फैमिली सुसाइड केस-CM की बड़ी बैठक

शिवराज बोले-जो लोग ऐसे मामलों में डरा रहे, उन्हें पकड़े पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी गुरुवार को राजधानी में हुए फैमिली सुसाइड केस को लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार को गृह विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

Abhishek Raghuvanshi17 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • शिवराज बोले-जो लोग ऐसे मामलों में डरा रहे, उन्हें पकड़े पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

गुरुवार को राजधानी में हुए फैमिली सुसाइड केस को लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार को गृह विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।भोपाल में फैमिली सुसाइड केस को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बड़ी मीटिंग की। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए रणनीति बनाएं। जो लोग ऐसे मामलों में डरा-धमका रहे, उन्हें जल्द पकड़ें।पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने मुख्यमंत्री को केस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मीटिंग में डीजीपी सुधीर सक्सेना, पीएस गृह राजेश राजौरा, एडीजी आदर्श कटियार, भोपाल पुलिस कमिश्नर चारी, ओएसडी मुख्यमंत्री अंशुमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। लोन एप सहित इस तरह के हो रहे साइबर क्राइम पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अवेयरनेस कैंपेन चलाया जाए। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चलाया जाएगा। जहां जरूरत हो, वहां भारत सरकार के साथ समन्वय करें।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए आवश्यक जन जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए एक पृथक कार्ययोजना बनाकर अमल किया जाए। जनता को ऑनलाइन ऋण उपलब्ध कराने के ऑफर देने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। जिस एप के माध्यम से यह अपराध होते हैं, उनका संचालन करने वालों की धरपकड़ की जाए। यदि स्थानीय लोग इनमें शामिल नहीं हैं और देश के अन्य स्थानों या विदेश से ऐसी अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा हो तो उन तक पहुंचने के लिए दल भी भेजे जाएं। लोगों को पैसा दिलवाने का लोभ देकर उन्हें ठगने वाले लोगों के विरुद्ध हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। पुलिस द्वारा भी इस संबंध में व्यापक अभियान संचालित होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण के दुष्चक्र में फंसने वाला व्यक्ति विवश होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाए। उसके पूर्व प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाए। जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलना चाहिए। विशेषकर स्कूल और कॉलेजों में इस संबंध में व्याख्यान भी होना चाहिए।ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन ऋण प्रदान करने के प्रलोभन से बचें।
बैठक में पुलिस अफसरों ने बताया भारत सरकार ने करीब 90 एप पर प्रतिबंध लगाया है। सचेत पोर्टल भी कार्य कर रहा। रिजर्व बैंक द्वारा कई एप अधिकृत नहीं है, जो प्रलोभन देकर लोगों को जाल में फंसाने का कार्य करते हैं। व्यक्ति की निजी जानकारियां प्राप्त कर ठगने का कार्य करते हैं। भोपाल में हुई घटना की गंभीरतापूर्वक विवेचना की जा रही है।

सीएम ने यह दिए निर्देश
सायबर क्राइम पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

भोपाल में परिवार के सदस्यों द्वारा आत्महत्या की घटना दर्दनाक है। इसके अपराधी शीघ्र पकड़े जाएं।

ऐसे प्रयास हों कि भोपाल और प्रदेश के अन्य स्थानों के नागरिक इस तरह के दुष्चक्र में न फंसे।

आमजन को आवश्यक जानकारियां देकर जागरूक बनाना है।

परिवारों को संकट से बचाने के लिए सभी प्रयास करें।

सायबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी बड़े पैमाने पर चलाएं।

ज्यादातर एप विदेश से संचालित
मीटिंग में जानकारी दी गई कि बैंक के अलावा अधिकतर लोन एप आरबीआई से अधिकृत नहीं है। इस तरह के ज्यादातर बैंक एप विदेश से संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

भोपाल में बेटों को जहर दिया, फिर फांसी लगा ली थी
बता दें कि भोपाल में दो दिन पहले फैमिली सुसाइड केस सामने आया था। रातीबड़ की शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) कोलंबिया बेस्ड कंपनी में ऑनलाइन जॉब करते थे। भूपेंद्र पर काम का प्रेशर और लोन था। कंपनी ने उनका लैपटॉप हैक कर उसमें मिले कॉन्टैक्ट पर एडिटेड अश्लील वीडियो वायरल कर दिए थे। इससे परेशान भूपेंद्र ने अपनी पत्नी रितु (35) के साथ गुरुवार सुबह फांसी लगा ली। इससे पहले, दो बेटों ऋतुराज (3) और ऋषिराज (9) को जहर दिया था। साइबर क्राइम के इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पुलिस अफसरों ने विस्तृत जानकारी दी।

शिवराज बोले-जो लोग ऐसे मामलों में डरा रहे, उन्हें पकड़े पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 20 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 26 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 26 दिन पहलेNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों कोBhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 127 दिन पहलेमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदानBhopalमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 132 दिन पहलेश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोBhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 152 दिन पहले
एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहींBhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 496 दिन पहलेभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया हैBhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 500 दिन पहलेभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है।Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 604 दिन पहलेएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें”Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 606 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 631 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्‍य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 761 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 787 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 795 दिन पहले
TimeNewsBhopalBhopal‘मेरे यहां कोई छापा नहीं पड़ा’, ED के छापा मारने की खबर पर बोले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस 942 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 965 दिन पहलेराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शनBhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 966 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 970 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 975 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 991 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,029 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,030 दिन पहले
↑