14 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी का शाजापुर दौरा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन जनसभा को करेंगे संबोधित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 14 नवम्बर को शाजापुर जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के समर्थन एक जनसभा को संबोधित करने आ रहें है। प्रधानमंत्री के इस दौरा कार्यक्रम में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत ने जिला अधिकारियों एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधि की एक आवश्यक बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर कन्याल ने प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सभा स्थल के दो किलोमीटर क्षेत्र में नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है और पूरे शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर यहां प्रतिबंधात्मक धारा 144 लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Exit mobile version