/आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज हो एवं मतदाता जागरूक हो इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तरह-तरह के प्रयोजन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर के प्रतिष्ठित होटल गंगा स्वीट्स के संचालक धर्मेंद्र अग्रवाल ने एक अनूठी पहल करते हुए मिठाई के डिब्बे पर निर्वाचन संबंधी स्टिकर लगाकर दिए जा रहे हैं। यह अपने आप में एक अनूठी पहल है।
