साइकिल यात्रा करने वाली मुस्कान का विदिशा जिले में कदम रखते ही भव्य स्वागत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिंदगी में कुछ अलग करने की चाह हो तो हौसलों की उड़ान भरने के लिए पंख लग ही जाते हैं…जी हां हम बात कर रहे हैं अशोकनगर जिले की रहने वाली मुस्कान रघुवंशी की जिसने सबसे लंबी साइकिल यात्रा कर कीर्तिमान बनाया और रघुवंश का नाम रोशन किया है! मुस्कान ने अपनी साइकिल यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूर्ण करने के बाद जब विदिशा जिले में कदम रखा तो उसका भव्य स्वागत हुआ जगह-जगह सम्मान हुआ…जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी के निवास पर उसका जोरदार स्वागत हुआ जान जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी भी मौजूद रहे! इसी के साथ रघुवंशी धर्मशाला में रघुवंशी समाज द्वारा भी मुस्कान का स्वागत और सम्मान किया गया! मुस्कान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह यात्रा नारी सशक्तिकरण के लिए की है!

Exit mobile version