शुजालपुर में लाड़ली बहन योजना सम्मेलन प्रभारी मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आगामी 12 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुजालपुर पहुंचेंगे दौरे को लेकर की जा रही तैयारियां अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री यहां लाड़ली बहन योजना के महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्रसिंह यादव ने रविवार को शुजालपुर पहुंचकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए निर्देश दिए।

Exit mobile version