शुजालपुर अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न अजयपाल सिंह जादौन अध्यक्ष निर्वाचित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बुधवार को अभिभाषक संघ शुजालपुर के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुएं ,जिसमें एड्वोकेट अजयपाल सिंह जादौन को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। वहीं
उपाध्यक्ष पद के लिए मतदाताओं जितेन्द्र सिंह गुरेनीया और सचिव पद पर पुनःयुवा अधिवक्ता प्रीतम राणा पर अपना भरोसा जताया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष के लिए दिलीप सिंह गुर्जर, सह सचिव पद पर जितेन्द्र सिंह राजपूत और लायब्रेरी अध्यक्ष के लिए ब्रजकिशोर परमार का निर्वाचन किया गया। अभिभाषक संघ शुजालपुर के इस महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबले में शुजालपुर अभिभाषक संघ के कुल 309 मतदाताओं ने 95% मतदान कर कुल 6 पदों के लिए पदाधिकारियों को निर्वाचित किया। निर्वाचन अधिकारी के के तिवारी के साथ अन्य सहयोगियों ने निष्पक्ष इस निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराया।

Exit mobile version