मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शाजापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के समर्थन में जनसभा करने हेलीकॉप्टर से शाजापुर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे मां राजराजेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एक रोड़ शो किया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करते हुए आमजनों से भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के समर्थन में 17 नवंबर को कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की।सीएम के नगर आगमन पर जगह-जगह मंच लगाकर उनका पुष्पवर्षा कर अभिवादन किया गया।
