पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन स्थानीय मानस भवन में संपन्न हुआ! जिसमें केंद्रीय प्रभारी स्वामी समर्थ देव,करण सिंह पवार राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान इस शहर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वामी समर्थ देव ने कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों को योग का महत्व बताया। यज्ञ और मधुर भजन के साथ लोगों ने योग का आनंद लिया। जहां मंच पर एक और समर्थ देव लोगों को योग क्रियाएं बता रहे थे और योग कर रहे थे..तो पास में ही मधुर भजन चल रही थे। इसके साथ ही यज्ञ कार्यक्रम भी चल रहा था! पतंजलि योग समिति के इस एक दिवसीय योग शिविर में सैकड़ो लोग योग का लाभ लेने पहुंचे!
