jabalpur में आया लव जिहाद का मामला ,परिजन हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे SP Office

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जबलपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम लड़के ने पहले हिंदू बन कर लड़की से चैट शुरू की फिर प्रेमजाल में फंसाकर कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद मुस्लिम लड़के की असलियत सामने आई। फिर क्या था परिजन हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में सबसे चौकाने वाली बात यह है कि लड़की की 7 जून को शादी होने वाली है। जानकारी के अनुसार मुस्लिम लड़का हिंदू बनकर लड़की से चैट कर रहा था। शादी के बाद लड़के की असलियत सामने आ गई। मुस्लिम लड़के पर हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करा कोर्ट मैरिज कराने का आरोप है…अयाज खान ने हिंदू लड़की से चोरी छुपे कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद ही उसके मुस्लिम होने का खुलासा हुआ है। हिन्दू संगठन के साथ लड़की के परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है…7 जून को सामाजिक रुप से लड़की की शादी होनी है। लड़की के परिवार का आरोप है कि कोर्ट मैरिज का उनको कोई नोटिस नहीं मिला है…लड़की के परिवार वाले को शादी की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है। लड़की का परिवार अमखेरा कोतवारी में रहता है..

Exit mobile version