जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की सात दिवसीय श्रीराम कथा बालाजीपुरम हथोड़ा में प्रारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की सात दिवसीय श्रीराम कथा बालाजीपुरम हथोड़ा में प्रारंभ हो चुकी है! जगतगुरु की अगवानी में विशाल शोभायात्रा निकाली गई!जिसमे क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया! शोभायात्रा में दुर्गा शक्ति सेना की कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर आगे चल रही थी..तो युवाओं की टोली सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी!जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ!शोभा यात्रा स्थानीय स्टेशन रोड स्थित नोलखी मंदिर से प्रारंभ होकर बालाजीपुरम हथोड़ा कथा स्थल पहुंची! जहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की कथा प्रारंभ हुई! नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी,पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी,भाजपा नेता राजा रघुवंशी आदि लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया!

Exit mobile version