नाग पंचमी के अवसर पर चौरसिया समाज द्वारा काशी मैरिज गार्डन में नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस का कार्यक्रम मनाया! इस अवसर पर चौरसिया समाज ने भोलेनाथ की एवं उनके कुल देवता नाग देवता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए! इसके बाद समाज की उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट नंबर अर्जित किया! कार्यक्रम में नगर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी भी शामिल हुई! कार्यक्रम में चौरसिया समाज की बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया। नाग पंचमी में चौरसिया दिवस किस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के बंधु शामिल हुए। समाज के अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया द्वारा सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार रवि चौरसिया ने किया।
