जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक स्थानीय जनपद पंचायत में संपन्न हुई! जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी,जिला पंचायत के सीईओ,सभी जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष मौजूद रहे! जिला पंचायत में कांग्रेस पार्टी की सदस्य विनीता सहरिया द्वारा बैठक का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गई! उन्हें मनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ सहित उन्हीं की पार्टी के सदस्य काफी देर तक मशक्कत करते रहे। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में कई जिला पंचायत सदस्य गैरहाजिर रहे।
