इंस्टाग्राम का प्यार…पश्चिम बंगाल की लड़की को मिला विदिशा में यार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मोबाइल टेक्नोलॉजी बच्चों के लिए कैसे खतरनाक बनता जा रहा है! इसका ताजा उदाहरण विदिशा में देखने को मिला है! जिसमें एक 15 वर्षीय नाबालिग पश्चिम बंगाल से गंजबासौदा पहुंच गई!चाइल्ड लाइन को सूचना मिलने के बाद गंज बासौदा रेलवे स्टेशन से एक 15 वर्षीय किशोरी को अपने कब्जे में लिया गया! किशोरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वह ऑनलाइन प्यार यानी इंस्टाग्राम पर विदिशा जिले के एक किशोर से संपर्क में आने के बाद दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई…बात इतने आगे बढ़ी कि किशोरी अपना सब कुछ छोड़ कर किशोर से मिलने और उसके साथ भाग कर शादी करने के लिए पश्चिम बंगाल से विदिशा जिले के गंजबासौदा जा पहुंची…किशोर गंजबासौदा के नजदीक थे त्योंदा क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है! किशोर के पिता की शिकायत के बाद चाइल्डलाइन द्वारा जीआरपी की मदद से उसे अपने साथ लाया गया!बताया गया कि किशोरी के माता-पिता उसके साथ मारपीट करते थे!उसके चलते कम उम्र में ही नाना-नानी उसे पाल रहे थे! किशोरी अपने साथ कुछ गहने और कुछ राशि लेकर यहां आई थी!वही किशोर भी घर से एक लाख रुपए लेकर भागने की तैयारी कर रहा था!समय पर किशोर के माता-पिता को इस बारे में जानकारी लग गई और उन्होंने बच्चों के द्वारा उठाए जा रहे से कदम को पहले ही रोक लिया! चाइल्ड लाइन द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया गया है और उसके परिजनों को बुलाया गया है!

Exit mobile version