आज मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री और शुजालपुर विधायक इंदरसिंह परमार का 58वां जन्मदिवस है। अपने जन्मदिवस पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार अपने समर्थकों के साथ पर्यटन स्थल जटाशंकर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और प्रदेश में सुख-समृद्धि और शान्ति की कामना की। इसके बाद जटाशंकर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शमी के पौधे का वृक्षारोपण किया। इस दौरान जटाशंकर मंदिर के मुख्य ज्योतिषाचार्य पंडित जितेन्द्र चौबे,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी और जटाशंकर मंदिर समिति सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहें।
