सेवा योजना के छात्रों ने बचाई गौ माता की जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गौ माता के प्रति दया की भावना छात्रों के अंदर दिखाई दी इन छात्रों ने समय पर गौ माता को गौशाला पहुंचा कर इलाज की व्यवस्था कराई और उसकी जान बची। नवांकुर विद्यापीठ के तपोवन में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर लगा हुआ है। बासौदा उदयपुर मुख्य मार्ग पर यह नवांकुर का तपोवन भवन है। इस रोड पर एक गाय माता घायल अवस्था में जा रही थी कि तभी छात्रों ने उसे देखा और उसे रोड से पड़कर तपोवन परिसर लेकर आए,शिक्षक अभिषेक मिश्रा ने लालू महाराज गोसेवक को सूचना दी,जिसके बाद गाय को गौशाला ले जाया गया और उसका उपचार किया गया।जहां वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है।छात्रों ने गौ माता की जान बचा कर अंगूठी मिसाल पेश की है। छात्रों के अंदर सेवा एवं दया की भावना देखकर, लोगों को भी जागरूक होना चाहिए,ताकि सड़कों पर आवारा रूप से गौ माता घूमती है और ऐसे में कोई घटना दुर्घटना होती है तो तत्काल गौ माता को इलाज की व्यवस्था कराई जाए यह भावना हर व्यक्ति के अंदर होना चाहिए,क्योंकि राजनीति तो गौ माता के नाम पर देश के अंदर बहुत होती है..?

Exit mobile version