/प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 जून को नवीन मंडी में लाडली बहना योजना से संबंधित एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करने आ रहे हैं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के दौरे निरंतर जारी है! आईजी, कलेक्टर, एसपी निरंतर कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं!इसी के साथ परमानेंट हेलीपैड बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में करोड़ों रुपए का बजट खर्च हो रहा है।तो वहीं दूसरी ओर मिनी स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकार पर बजट नहीं है कि कछुआ गति से काम चल रहा है। अभी तक मिनी स्मार्ट सिटी के काम पूरे नहीं हो सके हैं आम जनता परेशान हैं!
