मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल में आज सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ! जिसमें हिंदू रीति-रिवाज से विवाह एवं मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह संपन्न कराए गए! इस आयोजन की मुख्य कमान क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने संभाल रखी थी! आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक माइक से बार-बार अधिकारियों को चेतावनी देते नजर आए…यह आयोजन पूरी तरह से फेल नजर आया….यहां पर ना पानी की व्यवस्था थी नाही पंखों की व्यवस्था थी..लोग परेशान होते नजर आए! शासकीय विभागों के जिम्मेदार अधिकारी विधायक के बार-बार माइक पर बोलने के बाद भी सक्रिय नजर नहीं आए…पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई…लेकिन मंच के आसपास पूरी तरह पुलिस व्यवस्था फैल रही…? क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा गुस्से के कारण मंच पर नहीं बैठे और वह जोड़ों के बीच में जाकर बैठ गए..?
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए वर वधू को आशीर्वाद दिया और संबोधित किया!
