सिरोंज तहसील में स्वतंत्रता दिवस पर सनसनीखेज मामला सामने आया है। भगवन्तपुर ग्राम पंचायत के सरपंच बारेलाल अहिरवार का कहना है कि स्कूल की मैडम मुझसे हरिजन होने के कारण चिढ़ती हैं,वो कहती है कि तुम चमार हो तुम क्या जानो। आज स्वतंत्रता दिवस पर मुझे स्कूल में नही बुलाया और किसी ओर से तिरंगा झंडा फेहरवा दिया। जबकि पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सरपंच को ही झंडा फहराने का अधिकार है। मामले में सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने संज्ञान लिया है और जांच करवाकर कार्यवाही करने की बात कही है।मोके पर मौजूद पंचायत सचिव अमीर हमजा ने कहा कि अभी तक ऐसा होता रहा है कि पंचायत भवन में सरपंच झंडा फहराते है फिर उसके बाद स्कूल जाकर झंडा फहराते है। इसके लिये सरपंच को विधिवत सूचना दी जाती है।मगर सरपंच का कहना है कि उन्हें इस बार सूचना नही दी गई। स्कूल प्रिंसिपल ने किसी ओर से झंडा फेहरवा दिया और सरपंच बारेलाल पंचायत भवन में बैठे रह गए। इस घटना से आहत बारेलाल ने कहा कि यह मेरे पद और जाति का अपमान है
