एंकर/सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मानस भवन में किया जा रहा है! कार्यक्रम के पूर्व विशाल शोभायात्रा निकाली गई थी।जिस में उज्जैन के कलाकार शामिल हुए थे और बाबा महाकाल की सवारी शहर में निकाली गई थी। मानस भवन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिलाएं पार्थिव शिवलिंग निर्माण में शामिल होने के लिए पहुंच रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन,पूर्व विधायक निशंक जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी एवं पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी भी शामिल हुए। चुनावी वर्ष होने के कारण कोई जनप्रतिनिधि या नेता भी लाभ लेने से पीछे नहीं रह रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत परशुराम दास जी महाराज ने बताया कि उनका संकल्प था राम मंदिर निर्माण के पूर्व सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराएंगे।
