मप्र सरकार के आयुष विभाग ने मरीजों के घर बैठे निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की है। इसके लिए विभाग की ओर से निःशुल्क ऑनलाइन टेलीमेडिसिन एप ‘आयुष क्योर’ बनाया गया है। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके मरीज अपनी सुविधानुसार डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
एप के जरिए मिलती है ये सुविधाएं
◼️ यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है।
◼️ इस एप के जरिए आप घर बैठे डॉक्टरों से बीमारी से संबंधित परामर्श ले सकते हैं।
◼️ इसमें यह भी व्यवस्था की गई है कि मरीज अपनी सुविधा अनुसार डॉक्टर से कंसल्टेशन लेने की दिनांक एवं समय अपनी सुविधानुसार रख सकते हैं।
◼️ तय समय पर डॉक्टर आपको खुद वीडियो कॉल करेंगे और आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे और आपको बीमारी में जो दवाइयां आवश्यक है वह भी बताएंगे।
◼️ इसमें एक सुविधा यह भी है कि आप अपनी बीमारी से संबंधित पुरानी रिपोर्ट डॉक्टर के पास भेज सकते हैं।
यह आयुष विभाग की पूरी तरह निःशुल्क व्यवस्था है। यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें आपकी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एवं संबंधित समस्याओं को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाता है और आप कभी भी डॉक्टर के साथ इसको साझा कर सकते हैं। तो आइए मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग की बेहतरीन सुविधा का लाभ लें।
इंदौर हेल्प सर्विस से जुड़ें
इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें। यदि लिंक से जुड़ने में कोई परेशानी आ रही है तो हमारे नंबर 9522902253 पर अपना नाम लिखकर व्हाट्सएप कर दें। यह सिर्फ व्हाट्सएप नंबर है किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज करें। ???
