सखी सहेली डांडिया रास महोत्सव का शुभारंभ पांच दिनों तक आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुजालपुर में सखी सहेली डांडिया रास के पांच-दिवसीय गरबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जिसमें पहले दिन राजघराना उत्सव थीम पर महिला समूह नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा आकर्षक और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शहर के श्री रामचन्द्र चौबे स्मृति शिक्षा निकेतन परिसर में लगातार 16 वें वर्ष से आयोजित इस डांडिया रास में महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभाओं और हुनर दिखाने का संस्था द्वारा अवसर दिया जाता है। पांच दिनों तक इस गरबा महोत्सव के मंच पर संस्था द्वारा अलग-अलग टीमों पर नृत्य और अकाल गरबा की प्रस्तुतियां दी जाती है और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाती है।

Exit mobile version