शुजालपुर में मतदान का महायज्ञ प्रारंभ विधानसभा क्षेत्र के 262 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/MiKoSSinKBk

आज मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। मतदान के इस महायज्ञ में शाजापुर जिला की शुजालपुर विधानसभा के 262 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 17 हजार पांच सौ वोटर मतदान कर अपना विधायक और अपनी सरकार चुनेंगे। हम बात करें यहां के मतदान केन्द्रों की तो यहां मतदान केंद्रों पर आवश्यक रूप से मतदान करने के स्लोगन से रंगोली बनाते हुए विशेष साज सज्जा की गई है। शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन आदर्श मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। विधानसभा के 157 केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही कुल 65 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। निष्पक्ष और निर्मित मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल और सेना की जवानों की तैनात की गई है। जिले की हॉटसीट माने जाने वाले शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में वैसे तो 9 प्रत्याशी मैदान में हैं परंतु मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच से देखा जा रहा है।

Exit mobile version