शुजालपुर में सिक्ख समाज के प्रथम धर्मगुरु श्री गुरुनानक देव जी के 554वें प्रकाश गुरुपर्व की पूर्व संध्या पर सिख्ख समाजजनों द्वारा नगर कीर्तन निकाला गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकले इस भव्य नगर कीर्तन यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। गुरुग्रंथ साहिब की सवारी के आगे चलते हुए पंजप्यारे और मधुर संगीत के साथ कीर्तन करती महिलाएं और बच्चे वाहेगुरु के जयकारें लगाते चलते रहें। बड़ी धूमधाम से निकले इस नगर कीर्तन में सिक्ख समाजजनों का उत्साह देखते ही बनता था। सोमवार को गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा अरदास के बाद लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।
