शुजालपुर में निकली विशाल गंगाजल शोभायात्रा गंगाजल से किया जटाशंकर महादेव का अभिषेक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर में श्रीमनोहर मानव सेवा समिति द्वारा एक विशाल गंगाजल शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकली गई। अपने सिर पर गंगाजल से भरें कलश रखकर हजारों की संख्या में महिलाएं इस विशाल शोभायात्रा में शामिल हुई। नगर में पहली बार निकली इस गंगाजल शोभायात्रा का नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर के श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा जटाशंकर महादेव पर्यटन स्थल पहुंची,जहां हजारों श्रृद्धालुओं ने हरिद्वार से विशेष रूप से लाएं गंगाजल से जटाशंकर महादेव का अभिषेक किया। इसके बाद आयोजन समिति द्वारा श्रृद्धालुओं को रुद्राक्ष वितरण भी किया गया।इस शोभायात्रा के समापन पर आयोजन समिति द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन भी जटाशंकर पर्यटन स्थल पर किया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ली।

Exit mobile version