शुजालपुर में एक बार फिर से एक गल्ला व्यापारी के साथ लूट की कोशिश हुई है। दिन दहाड़े व्यापारी की आंख में मिर्ची झोंक कर लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
शुजालपुर सीटी निवासी अनाज व्यापारी लल्लू जैन के साथ नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने आज फिर मिर्ची पाउडर फेंक कर रूपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की है। परंतु व्यापारी की समझदारी के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। गौरतलब है कि 15 दिनों पहले भी अज्ञात बदमाशों ने इसी अनाज व्यापारी को अपना निशाना बनाया था, लेकिन तब भी लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके थे। जिसकी शिकायत व्यापारियों ने पुलिस से की थी। वहीं आज फिर से गल्ला व्यापारी के साथ हुई इस वारदात की पुनरावृत्ति से प्रशासन से नाराज नाराज व्यापारियों ने आक्रोश जताते बाजार बंद करते हुए जल्द ही लुटेरों को जल्दी ही गिरफ्तार करने की मांग की है। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जिसके आधार पर सिटी पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में लगी है।
