शुजालपुर में अक्षत कलश का जोरदार स्वागत श्रीराम मंदिर से निकली अक्षत कलश शोभायात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/5TCcBDl6hAI

आज शुजालपुर में अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला के दिव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आए पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा का का शुजालपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस पूजित अक्षत कलश का स्थानीय श्रीराम मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा पूजा-अर्चना की गई। उसके विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा माताओं और बहनों को इस अक्षत कलश का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रघुनाथदास जी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि और मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में,आरएसएस कार्यकर्ता,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा युवावाहिनी और मातृशक्ति के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय और आसपास के क्षेत्र से आएं श्री राम भक्तजन उपस्थित रहें। कलश वितरण के बाद बड़ी ही धूमधाम से इस विशाल अक्षत कलश शोभायात्रा का नगर भ्रमण के बाद स्थानीय विचित्रवीर हनुमान मंदिर पर समापन हुआ।

Exit mobile version