आज शुजालपुर के शासकीय जेएनएस महाविद्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी संस्था ‘वृक्ष फाऊंडेशन’ ताई साहेब वेलफेयर सोसायटी और जेएनएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विधि विभाग,एनएसएस सहित विभिन्न संकायों में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने लगभग 125 युनिट से अधिक रक्तदान कर शिविर को सार्थक बनाया। संस्था द्वारा पहली बार रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान महादान को सार्थक बनाते हुए काउंसलर जया माहेश्वरी ने सभी रक्तदान दाताओं का आभार मानते हुएं और भी लोगों को रक्तदान करने की अपील की। गौरतलब है कि रक्तदान के मामले में सदैव अग्रणी रहने वाले शाजापुर जिले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में भी शामिल किया गया है।
