मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए मतदान कराने गये कुल 35 सेक्टरों के दलों के वापस जिलामुख्यालय लौटने पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और तहसीलदार ने मतदान दलों की पूरी टीम के सदस्यों को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए बधाई दी।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167-शाजापुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 51 मालाखेड़ी एवं 75 बकानी के सर्वप्रथम सामग्री कलेक्शन सेंटर पहुंचने पर तहसीलदार श्रीमती मधु नायक ने दल की महिला सदस्यों का हार फूल से स्वागत किया।
