शहर में खाली पड़ी नगर पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण जोरों पर चल रहा है! ऐसा ही एक मामला कामधेनू नगर साईं मंदिर के पास पड़ी नगर पालिका की भूमिका सामने आया! जहां पर एक व्यक्ति द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कर नगर पालिका की भूमि पर प्लाट बेच दिया! मुख्य नगरपालिका अधिकारी को जब इसकी जानकारी लगी तो उनके द्वारा नगर पालिका की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य रोक दिया गया! शासन की खाली पड़ी जमीनों पर शहर में फर्जी रजिस्ट्रीयों के माध्यम से कब्जा हो रहा है….मीडिया में खबर आने के बाद प्रशासन जागता है! जिसके द्वारा यह प्लाट बेचे जा रहे हैं उसका कहना है कि वह हाईकोर्ट से जीत चुका है यह जमीन उसकी है…?
