विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मतदान के एक दिन पहले निर्वाचन आयोग की टीम ने आईटीआई स्टेडियम से तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के लिए मतदान सामग्री सहित ईवीएम मशीन का वितरण कर दलों को रवाना किया गया। इस बार हर विधानसभा को एक रंग दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल ने बताया कि शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 835 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं,जिनमें 245 मतदान केन्द्र क्रिटिकल श्रेणी में रखे गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा निर्वाचन के अनुरूप संपूर्ण तैयारियां की जा चुकी है। सभी मतदान केन्द्रों के लिये पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है। और सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
