वात्सल्य पब्लिक स्कूल में वत्सल मेले का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वात्सल्य पब्लिक स्कूल में वत्सल मेले का आयोजन किया गया। अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वात्सल्य संस्था हमेशा इस प्रकार के आयोजन करती रहतीं है। जिससे प्रेम और सद्भावना बनी रहे।इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,भाजपा नेता राजेश तिवारी,समाजसेवी राजेश माथुर,मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वात्सल्य मेले में बच्चों ने आकर्षक स्टाल लगाए थे।जहां बच्चों ने व्यापार के गुण सीखे।इसके साथ ही बाल मेले में कार्डबोर्ड से बनाई गई जेसीबी मशीन आकर्षण का केंद्र रही।संस्था के डायरेक्टर मुकेश सिंह राजपूत ने बताया कि समाज में सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए,इस प्रकार के मेलों का आयोजन हमेशा करते रहेंगे। यह पहला प्रयास है आगे और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

Exit mobile version