राष्ट्रीय स्तर पर नवांकुर विद्यापीठ की छात्रा ने परचम लहराया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राष्ट्रीय स्तर पर नवांकुर विद्यापीठ की छात्रा ने परचम लहराया। इंस्पायर मानक राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में नवांकुर विद्यापीठ गंज बासौदा की 11वीं की छात्रा रूपाली लोधी ने मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित इस प्रदर्शनी में इंस्पायर मानक के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 2023 के लिए रूपाली लोधी का मॉडल चयनित हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर रूपाली लोधी विजेता रही। रूपाली सामान्य परिवार से है उसके पिता भगवान सिंह लोधी अपनी बेटी की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। नवांकुर विद्यापीठ परिवार ने छात्र रूपाली लोधी का स्टेशन पहुंचकर स्वागत किया।

Exit mobile version