मानस भवन में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शिव की भक्ति में महिलाएं झूमती नजर आ रही हैं। सुबह से ही महिलाएं मानस भवन पहुंचती हैं और पार्थिव शिवलिंग निर्माण में लग जाती हैं।इसी के साथ ही शिव की भक्ति में झूमती हुई नजर आती है। महंत परशुराम दास जी महाराज ने आज स्थानीय पत्रकारों को रुद्राक्ष वितरण किए। इसी के साथ वहां पहुंच रहे सभी भक्तों को रुद्राक्ष वितरण किए जा रहे हैं। शिव कथा का निरंतर आयोजन चल रहा है।
