भाजपा अपना गढ़ बचाने के लिए प्रयासरत है तो कांग्रेस पार्टी भी फिर से अपना परचम लहराना चाहती

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विधानसभा चुनाव की घंटी बज चुकी है! गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र यूं तो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है! परिसीमन के बाद यहां की स्थिति काफी बदल चुकी है! भाजपा अपना गढ़ बचाने के लिए प्रयासरत है..तो कांग्रेस पार्टी भी इस विधानसभा में फिर से अपना परचम लहराना चाहती है।

गंजबासौदा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान भाजपा विधायक श्रीमती लीना जैन का चेहरा प्रबल दावेदारों में सामने आ रहा है..इसके अलावा पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी भी प्रबल दावेदार के तौर पर चर्चा में है! इसी प्रकार अनुमान लगाया जा रहा है अगर सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से उमाकांत शर्मा का टिकट काटता है तो यहां से राजेश तिवारी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं..? शमशाबाद विधानसभा से पूर्व मंत्री राघवजी भाई की पुत्री ज्योति शाह का टिकट फाइनल होता है तो यहां से लीना जैन का टिकट खटाई में पड़ सकता है….? श्रीमती गायत्री नरेंद्र सिंह रघुवंशी जिला पंचायत सदस्य का नाम भी चर्चा में है। जिला पंचायत में सांसद प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी भी दावेदार हैं। अब देखना है गंज बासौदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपना गढ़ बचाने के लिए किस चेहरे को सामने लाती है….? कांग्रेस पार्टी में पूर्व विधायक निशंक जैन सबसे प्रबल दावेदार हैं।तो इसी के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी भी दावेदार माने जा रहे हैं! अब देखना है भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस किस चेहरे को मैदान में लाती है…?

Exit mobile version