बिना अनुमति के बच्चों को सांता क्लाज बनाने पर होगी कार्रवाई. जिला शिक्षा अधिकारी का फरमान जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

क्रिसमस पर स्कूलों में बच्चों को सांता क्लास बनाने को लेकर शाजापुर जिला शिक्षा अधिकारी ने एक फरमान जारी किया है। इस आदेश में क्रिसमस पर्व पर स्कूलों में बच्चों को सांता क्लाज बनाने पर स्कूल संचालकों को बच्चों के माता-पिता से लिखित अनुमति लेना होगी। यदि किसी भी बच्चें को स्कूल संस्था ने बिना पालक की अनुमति के सांता क्लास बनाया,तो उस स्कूल संस्थान पर ठोस कानूनी कार्रवाई की जावेगी।गौरतलब है कि शाजापुर जिले में ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित स्कूलों में बच्चों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ उन पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने की लगातार शिकायतें आ रही थी। कुछ महीनों पहले ही अकोदिया के एक कांवेंट स्कूल में बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल आने पर पिटाई करने का मामला सामने आया था। मासूम बच्चों में धर्मांतरण की भावनाएं जागृत कर उनकी धार्मिक भावनाओं का आहत करने का अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने आक्रोश जताते हुए जमकर विरोध किया था। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल यह आदेश जारी करते हुए स्कूली बच्चों को जबरदस्ती सांता क्लास बनाने पर रोक लगाई है। इस आदेश को जिले की सभी स्कूल संस्थाओं में भेज दिया गया है और इसका उल्लंघन करने पर विधि-संवत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version