गंज बासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी बडडा को मैदान में उतारा है,तो कांग्रेस पार्टी ने भी पूर्व विधायक निशांक कुमार जैन को मैदान में उतरकर मुकाबला रोचक बना दिया है। निशंक जैन जहां चुनाव हारने के बाद से ही विधानसभा क्षेत्र में निरंतर सक्रिय थे जिसका लाभ उनको आज मिल रहा है तो वहीं भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी का चेहरा अपने आप में इतना बड़ा है कि उनका टिकट होते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में एक अलग ही लहर पैदा हो गई। भारतीय जनता पार्टी हरि सिंह रघुवंशी के चेहरे के दम पर मैदान में हैं,तो वहीं कांग्रेस पार्टी निशंक जैन की जमीनी सक्रियता के दम पर मैदान में है। विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं में सबसे अधिक कांटे की टक्कर बासौदा विधानसभा में देखने को मिल रही है क्योंकि जिसकी भी सरकार बनी मंत्री पद का चक्कर इस कांटे की टक्कर में दिखाई दे रहा है…? कभी भाजपा प्रत्याशी का पलड़ा भारी हो जाता है तो कई कांग्रेस प्रत्याशी का पलड़ा भारी हो जाता है…इस सीट पर कांटे की टक्कर होने की वजह से नतीजा कुछ भी आ सकता है…?
