बदमाशों ने चटकाए इंजीनियर के घर के ताले जेवर सहित हजारों की नगदी पर किया हाथ साफ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब फिर से शहर में चोरी की घटनाएं शुरू हो गई है। कल देर रात शहर की सिद्धनाथ स्वप्न सीटी में अज्ञात बदमाशों ने कालापीपल के यांत्रिक विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर के घर के ताले चटकते हुए हजारों की नगदी और जेवरों पर अपना हाथ साफ किया है। सब इंजीनियर रविवार को एक वैवाहिक समारोह में गए हुए थे। जब वह देर रात वापस लौटे तो चैनल गेट का ताला टूटा देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। रात 2.45 पर घटित इस घटना में अज्ञात बदमाशों ने पहली मंजिल पर रखी अलमारी का ताला तोड़कर बदमाशों ने सोने की चेन अंगूठी सहित करीब 25 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह इंजीनियर अपने परिवार के साथ घर पहुंचे, तो उन्हें मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घटना की उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में मकान के बाहर चहल कदमी कर रहे तीन अज्ञात बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। शुजालपुर मंडी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लेकर प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version