प्रियंका ने इंदिरा गांधी को महापुरुष कहा…गलती का अहसास होने पर ये बोलीं, भाजपा का तंज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2023/10/WhatsApp-Video-2023-10-05-at-4.29.17-PM.mp4

प्रियंका धार के मोहनखेड़ा पहुंची और सभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को महापुरुष बता गई। उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी अपनी दादा इंदिरा गांधी की बात कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने कहा-‘मेरी दादी इंदिरा गांधी भी महापुरुष थी। कुछ ही सेकंड में गलती का एहसास होते हुए उन्होंने कहा- नहीं वो पुरुष नहीं थीं, एक बहुत बड़ी हस्ती थीं’। अब भाजपा नेता प्रियंका के इस बयान को गांधी परिवार का गुमान बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रियंका इंदिरा गांधी को जनता की सेवक नहीं, बड़ी हस्ती बता रहीं हैं।

Exit mobile version