प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी कल शुजालपुर में श्री कृष्ण चरित्र का करेंगी संगीतमयी व्याख्यान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विश्व विख्यात भजन और कथावाचक सुश्री जया किशोरी श्रावण मास के पावन अवसर पर एक दिवसीय श्रीकृष्ण चरित्र व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल शुजालपुर आ रही है। इस कार्यक्रम के आयोजक परिवार के जयंत रामवीर सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी कल 26 अगस्त शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शुजालपुर कृषि उपज मंडी के प्रांगण क्रमांक 3 में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में श्रीकृष्ण चरित्र का वर्णन करते हुए संगीतमयी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। इस कार्यक्रम के आयोजक सिकरवार परिवार ने क्षेत्र की सभी धर्मप्रेमी जनता से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Exit mobile version