प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव पर रघुवंशी समाज गंजबासौदा द्वारा नगर में बड़ी धूमधाम से विशाल शोभायात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

/प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव पर रघुवंशी समाज गंजबासौदा द्वारा नगर में बड़ी धूमधाम से विशाल शोभायात्रा निकाली! यह शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई रघुवंशी धर्मशाला बरेट रोड पहुंची! शोभायात्रा में क्षेत्र का रघुवंशी समाज बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पहुंचा! शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा वर्ग सहित इस बार महिलाओं ने भी हिस्सा लिया! शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ प्रभु श्री राम जी रथ चल रहा था! जिसका जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ एवं पूजा अर्चना की गई!

Exit mobile version