शुजलापुर में बीती रात ट्रेन से अज्ञात बदमाश द्वारा महिला यात्री का पर्स छीनकर भागने के बाद शुजालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
यह घटना मदुरै-बीकानेर ट्रेन की बताई जा रही है। जिसके AC कोच में सवार महिला यात्री विनिता का पर्स शुजालपुर स्टेशन पर चोरी हो जाने से नाराज यात्रियों ने रेल्वे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए लगभग एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। पर्स में महिला यात्री का मोबाइल,नगदी,जेवर सहित अन्य कीमती सामान रखा था। इसके बाद रेल्वे पुलिस द्वारा फटे कागज पर एफआईआर लिखने का विरोध करते महिला यात्री व अन्य सहयोगियों ने आक्रोशित होकर रेल्वे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए यात्रियों की सुरक्षा का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया।
