झाबुआ के प्राचीन दक्षिण मुखी कालिका माता मंदिर पर नवरात्रि के दौरान भक्तों का सैला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2023/10/WhatsApp-Video-2023-10-16-at-5.20.30-PM.mp4

झाबुआ के प्राचीन दक्षिण मुखी कालिका माता मंदिर पर नवरात्रि के दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। खासकर रोजाना सुबह 5:00 बजे होने वाली काकड़ आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने और आरती का लाभ लेने पहुंच रहे हैं। झाबुआ के कालिका माता मंदिर रियासत कालीन है और काफी चमत्कारी भी माना जाता है। लोग अपनी मुरादे लेकर आते हैं और माता का आशीर्वाद लेकर जाते। काकड़ आरती के लिए सुबह 4:00 से ही यहां पर कतार लगना शुरू हो जाती है। आरती शुरू होते ही पूरा मंदिर परिसर खचाखच भर जाता है। नवरात्रि के दौरान सुबह काकड़ आरती का यह सिलसिला पिछले कई सालों से बदस्तूर जारी है। दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या भी खासी होती है।

Exit mobile version