जेएनएस कॉलेज के अटल भवन में हुआ एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/QIk1C2Fmtro

आज शुजालपुर के शासकीय जेएनएस कॉलेज के अटल भवन परिसर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि विश्वविद्यालय और भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा आयोजित इस एकदिवसीय योग-शिविर में पतंजलि के केन्द्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देवजी ने योग शिविर में उपस्थित योग प्रेमियों को योगासन और प्राणायाम के लाभ बताते हुए योगाभ्यास कराया। सुबह 5.30 से 7.30 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार के साथ आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए योग प्रेमी भी इस शिविर में शामिल हुए। शिविर में वैदिक मन्त्रोंच्चार द्वारा हवन भी किया गया।

Exit mobile version